धड़क में नजर आएगा मराठी सॉंग झिंगाट का रीमेक वर्जन..फराह खान होगी कोरियोग्राफर
मराठी की सुपरहिट फिल्म सैराट अपने रिलीज के साथ ही काफी चर्चा में थी। इसके ऊपर करण जौहर ने पिछले साल फिल्म बनाने की घोषणा की थी जो कि वो पूरी भी कर रहे है।
आपको बता दें कि मराठी की सैराट की रीमेक बना रहे करण जौहर ने फिल्म में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर को साइन किया है फिल्म का नाम धड़क होगा। आपको बता दें कि इस फिल्म का एक मराठी गाना झिंगाट काफी पॉपुलर हुआ था।

अब खबर आ रही है कि फिल्म धड़क में सैराट का सुपरहिट सॉंग झिंगाट का रिमेक भी होगा जिसको फराह खान कोरियोग्राफ करेगी। इसके लिए करण जौहर सैराट फिल्म के डायरेक्टर नागराज मंजुले से भी मिले।
सूत्रों की माने तो इस पर काम भी शुरु हो चुका है और गाने शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। फिल्म में धड़क के लिए पहले कई नाम सामने आ रहे थे पर उसके बाद फिल्म में ईशाम और जाह्मवी को फाइनल किया गया था। इन दोनो की ये पहली फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications