बहुत ही खूबसूरत फिल्म है जिंदगी ना मिलेगी दोबारा : रितिक रोशन

फिल्म के निर्देशिका फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर है। फिल्म के बारे में रितिक ने कहा कि फिल्म वाकई में एक नया संदेश लेकर आ रही है, जिसे बेहद ही सुंदर ढंग से पर्दे पर प्रस्तुत किया गया है।
रितिक ने कहा कि बॉलीवुड इन दिनों खराब पटकथाओं की मार सह रहा है लेकिन उम्मीद करता हूं.. जिंदगी ना... से लोगों को निराशा नहीं होगी | लोग इसे काफी पसंद करेगें। फिल्म 15 जूलाई को प्रदर्शित हो रही है | फिल्म के रितिक रोशन, फरहान अख्तर, कैटरीना कैफ, अभय देओल और काल्की कोचलिन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
;

Click it and Unblock the Notifications











