Zinda Song- रिलीज हुआ सलमान खान की भारत से एक और गाना- Blockbuster का ठप्पा
Recommended Video
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म भारत का एक गाना जिंदा हूं मैं रिलीज हो चुका है और गाना काफी दमदार लग रहा है। गाने में भारत का पूरा सफर दिखा दिया गया है। सलमान खान की फिल्म में इस गाने को काफी ज्यादा इंपॉर्टेंस दी जा रही है और ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में ये गाना एक अलग ही फीलिंग लाने वाला है जो कि गाने को देखकर नजर आ रहा है। फिल्म के पहले रिलीज गाने भी काफी ज्यादा शानदार रहें हैं और स्लो मोशन सॉंग को 50 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने अब देख लिया है।
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और अली अब्बास जफर के साथ इस फिल्म में भी सलमान खान धमाका करने वाले हैं।

फिल्म से सलमान के फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं और फिल्म 5 जून 2019 को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल आप देँखें ये शानदार गाना जो कि आपके दिल में उतर जाने के लिए काफी है...


Click it and Unblock the Notifications











