सलमानिया के चक्कर में बॉलीवुड फिल्ममेकर ने बेटे का नाम रखा टाईगर

एक दैनिक से बातचीत के दौरान फिल्म निर्माता आनंद कुमार ने कहा कि उन्होने अपने कुछ ही नवजात बेटे का नाम टाईगर सलमान खान के नाम पर रखने का फैसला किया है। "ईद और सलमान दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। हर साल ईद पर सलमान एक हिट फिल्म देते हैं इस साल भी उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म एक था टाईगर से सभी का दिल जीत लिया।"
15 अगस्त को रिलीज हुई 'एक था टाईगर' ने रिलीज के पहले ही दिन 32 करोड़ की कमाई करके एक नया रिकॉर्ड बनाया उसके बाद शुरुआती पांच दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री करके रितिक रौशन की फिल्म अग्निपथ का रिकॉर्ड तोड़ा। उसके बाद अब आमिर की फिल्म 3 इडियट का रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश में सलमान की फिल्म लगातार कमाई किये जा रही है और सभी को उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का मार्क भी पार करेगी।


Click it and Unblock the Notifications