जिला गाज़ियाबाद से कंपनी के विवेक की हुई वापसी!
शुक्रवार को मुम्बई के गेइटी थियेटर में दर्शकों की फिल्म के बारे में प्रतिक्रिया जानने पहुंचे विवेक ने कहा, "लोग मुझसे कह रहे थे कि 'कम्पनी' वाला विवेक ओबेरॉय 'जिला गाजियाबाद' में वापस आया है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।" उन्होंने कहा, "मैं फिल्म की सफलता और मिल रही प्रतिक्रियाओं के लिए ईश्वर का धन्यवाद करता हूं। फिल्म के निर्माता और वितरकों ने मुझे बताया कि बिहार और उत्तर प्रदेश में फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत की है। ऐसा पहली बार हुआ है। शुक्रवार की सुबह के शो से ही सिंगल स्क्रीन्स थियेटरों से बहुत ही बेहतरीन रिस्पांस मिला है।"
हालांकि विवेक को फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने या न होने की चिंता नहीं है। विवेक ने कहा "मैं इन सब में विश्वास नहीं रखता हूं। मुझे लगता है कि फिल्म अच्छी होनी चाहिए और लोगों को पसंद आनी चाहिए। चाहे वो कंपनी हो, साथिया हो या फिर शूटआउट एट लोखंडवाला। इन फिल्मो में लोगो ने मेरे किरदार को पसंद किया है किसी ने ये नहीं पूछा कि फिल्म ने कितनी कमाई की है।" आनन्द कुमार निर्देशित फिल्म 'जिला गाजियाबाद' में संजय दत्त, परेश रावल, रवि किशन और अरशद वारसी ने भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications












