Box Office- ना जिद ना उंगली सिनेमाघर पर सब फीके
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में रिलीज हुईं जिनमें जिद, उंगली व जेड प्लस शामिल हैं। जिद व उंगली को लेकर दर्शकों में थोड़ा उत्साह देखा गया। उंगली फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के होने से फिल्म को बेहतर रिस्पॉंस मिला लेकिन वहीं जिद व जेड प्लस पहले ही दिन धराशायी हो गयीं।
जिद फिल्म अपने सेक्सी, हॉट सीन्स के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय रही। फिल्म ने पहले दिन करीब 2.82 करोड़ की कमाई की। कलेक्शन के मामले में जिद फिल्म औसत रही। फिल्म में करनवीर शर्मा, मनारा और श्रृद्धा दास ने मुख्य भूमिका निभाई है। करनवीर व मनारा के ऊपर कई इरोटिक और सेक्सी सीन्स शूट किये गये हैं जिनके चलते फिल्म को देखने लोगों में उत्साह नज़र आया।
इमरान हाशमी और कंगना रनौत की फिल्म उंगली ने रिलीज के पहले ही दिन करीब 3.60 करोड़ की कमाई की। इमरान हाशमी की ये लगातार दूसरी फिल्म है जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप कैटगरी में शामिल होगी। फिल्हाल शनिवार और रविवार फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी होती है या नहीं ये जानने के लिए थोडा इंतजार और।
फिल्हाल जिद व उंगली के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कुछ खास अंतर नहीं है। देखना है कि वीकेंड के बाकी के दो दिनों में कौन सी फिल्म बाजी मार ले जाती है।


Click it and Unblock the Notifications












