जिद फिल्म ने पहले शनिवार कमाए 2.74 करोड़
करनवीर सिंह और मन्नारा की फिल्म जिद ने रिलीज के दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही खराब कमाई की। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन करीब 2.74 करोड़ की कमाई की और दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 5.56 करोड़ को पार कर गया।

जिद के साथ ही उंगली और जेड प्लस फिल्में भी रिलीज हुईं लेकिन जिद फिल्म को इन दोनों फिल्मों के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर बेहतर रिस्पॉंस मिल रहा है। फिल्म में मन्नारा और करनवीर सिंह के बीच काफी हॉट व इंटीमेट सीन्स शूट किये ये हैं जिन्हें फिल्म के प्रमोशन के दौरान काफी अच्छे से यूज किया गया। इन सीन्स के चलते दर्शकों में जिद को लेकर काफी उत्सकुता बनी हुई थी।
हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बड़ी सफलता नहीं मिली है लेकिन इसके बावजूद जिद नयी स्टारकास्ट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में कामयाब हो गयी है। फिल्हाल वीकेंड का एक और दिन बाकी है और फिल्म के कलेक्शन में और बढ़ोतरी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











