K3G की ऑनस्क्रीन मां को देख बच्चे की तरह दौड़े Zibraan Khan, काजोल ने दिया ऐसा रिएक्शन!

Kajol Zibraan Khan Video- कभी खुशी कभी गम.. ये फिल्म तो आपने देखी ही होगी। फिल्म में कई ऐसे किरदार थे जो कि लोगों को याद रहे। फिर चाहे वो लीड एक्टर्स हों या फिर चाइल्ट आर्टिस्ट।
इस वक्त एक वीडियो आजाद की स्क्रीनिंग से वायरल हो रहा है जिसमें कभी खुशी कभी गम की स्टारकास्ट का रियूनियन होते देखा जा सकता है। जी हां, एक वीडियो सामने आया है जिसमें काजोल को उनका ऑनस्क्रीन बेटा मिल गया और इस दौरान जो हुआ वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।
दौड़कर लगाया गले
वायरल हो रहे इस वीडियो में काजोल और के3जी में उनके बेटे का किरदार निभाने वाले जिब्रान खान नजर आ रहे हैं। जिब्रान मीडिया को पोज दे रहे थे कि तभी उनकी नजर काजोल पर पड़ गई। इसके बाद जिब्रान ने सबकुछ छोड़ उनकी तरफ दौड़ लगा दी।
जब वो भाग रहे थे सच में ऐसा लग रहा था कि कोई बच्चा अपनी मां को देखकर दुलार में दौड़ रहा है। काजोल ने भी हंसते हुए उनको हग किया।
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जिब्रान की तारीफ कर रहे हैं। जिब्रान खान काफी हैंडसम हैं और उनको लोग काफी पसंद करते हैं। वीडियो के सामने आते ही कई तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं।
क्या बोले लोग
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, ''कभी ख़ुशी कभी गम पार्ट 2 बनना चाहिए।'' एक ने लिखा, जि''स तरह वो दौड़ा।'' एक ने लिखा, ''सच में बच्चे की तरह दौड़ा।'' एक ने लिखा, ''वह ऐसे भागा जैसे बेटा अपनी माँ को देखकर भागता है।'' एक ने लिखा, ''ये बड़ा हो गया मुझे आज पता चला।'' एक ने लिखा, ''ये लड़का...... बॉलीवुड का भविष्य है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications