सबसे तेज 100 करोड़, सलमान-बाहुबली का जबरदस्त रिकॉर्ड, जीरो के लिए तगड़ा चैलेंज
शाहरुख खान की सबसे बड़ी फिल्म जीरो को रिलीज होने में बस 1 दिन बाकी है। इस फिल्म ने हफ्तों पहले से सुर्खियां बटोरी हुई हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर ऑडिएंस में बेसब्री साफ नजर आ रही है। आलम ये है कि तीन दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर फेक रिव्यूज भी वायरल हो रहे हैं और तो और फिल्म की ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग भी जारी है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि जीरो पहले दिन से ही जबरदस्त कमाई करने वाली है। हालांकि फिल्म को लेकर काफी डर भी है।
[सबसे बड़े सुपरस्टार 'खान' का बर्थडे, बावला हुआ बॉलीवुड, 5 min में वायरल हो जाएंगी Pics]
बीते दिनों खुद शाहरुख ने भी मीडिया के सामने अपनी घबराहट शेयर की थी। वहीं 200 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने तगड़ी प्लानिंग कर रखी है। फिल्म के म्यूजिक और थियेट्रिकल राइट्स 100 करोड़ में बेचे गए हैं। जबकि ओवरसीज़ राइट्स 40 करोड़ में बिकी है। इनके अलावा शाहरुख ने भारत के डिस्ट्रिब्यूटर्स को भी फिल्म 100 करोड़ में बेचा है। जबकि पिछली फिल्म दिलवाले को 130 करोड़ में बेचा गया था।
खैर, ज़ीरो ने रिलीज से पहले ही 200 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। यानि की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए लिए और 150-200 तक कलेक्शन करना होगा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी तेजी से 100 करोड़ कमाई कर पाती है। क्योंकि ये रिकॉर्ड पहले ही सलमान-रणबीर अपने नाम कर चुके हैं। तो चलिए इसी बात पर हम आपको बता देते हैं सबसे तेज 100 करोड़ से ऊपर कमाई करने वाली 10 फिल्मों के बारे में -


Click it and Unblock the Notifications