..................... Zero Weekend Box Office Day 3 Sunday Zero not even in top 25 highest grossing weekend - Hindi Filmibeat

ज़ीरो बॉक्स ऑफिस: शाहरूख खान वीकेंड पर टॉप 25 से भी बाहर, नहीं आए अच्छे दिन

Recommended Video

Zero box Office First Weekend Collection : Shahrukh Khan| Anushka Sharma| Katrina Kaif | FilmiBeat

शाहरूख खान की ज़ीरो के लिए फिलहाल अच्छे दिन दूर दूर तक आते नहीं दिखाई दे रहे हैं। जिस हिसाब से फिल्म की कमाई का ग्राफ जा रहा है, रविवार शाहरूख के लिए और बुरी खबर लेकर आ सकता है। फिलहाल तो माना जा रहा है कि फिल्म लगभग 50 करोड़ के आस पास का वीकेंड देगी जो शाहरूख खान के लिए अच्छी खबर नहीं है।

अगर बॉलीवुड के सबसे ज़्यादा कमाने वाले वीकेंड उठाकर देखे जाएं तो शाहरूख खान का सबसे बड़ा वीकेंड है हैप्पी न्यू ईयर का जो कि 93 करोड़ है। और हैप्पी न्यू ईयर इस लिस्ट में 12वें नंबर पर है। इसके बाद शाहरूख खान का अगला बड़ा वीकेंड है चेन्नई एक्सप्रेस। 86 करोड़ के वीकेंड के साथ ये 14वें नंबर पर है।

zero-weekend-box-office-day-3-sunday-top-25-highest-grossing-weekend

बॉलीवुड के सबसे ज़्यादा कमाने वाले वीकेंड की लिस्ट में शाहरूख खान की अगली एंट्री है 19वें नंबर पर दिलवाले के 63 करोड़ रूपये के साथ। वहीं उनकी फिल्म रईस 25वें नंबर पर 59 करोड़ के वीकेंड के साथ। ज़ाहिर सी बात है कि शाहरूख की 200 करोड़ की ज़ीरो, इनमें से कोई आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी।

अब शाहरूख की कम कमाने वाली फिल्मों की बात करें तो फैन इस लिस्ट में 33वें नंबर पर है 52 करोड़ के वीकेंड के साथ वहीं जब हैरी मेट सेजल इस लिस्ट में 50वें नंबर पर है 43 करोड़ के वीकेंड के साथ। अब देखना है कि इन दोनों फिल्मों में से किसे शाहरूख खान की ज़ीरो पीछे कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X