..................... Zero Trailer Out and Shahrukh Khan proved why he is king of Bollywood - Hindi Filmibeat

ZERO Trailer Out: शाहरुख खान आखिर बालीवुड के किंग निकले, हिलाकर रख देने वाला अंदाज, शानदार ट्रेलर

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे बॉलीवुड के बादशाह क्यों कहे जाते हैं। शाहरुख की आने वाली फिल्म जीरो का ट्रेलर आउट हो गया है और ये ट्रेलर देखकर कोई भी कह सकता है कि फिल्म कितनी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। फिल्म में बौने के किरदार में शाहरुख खान ने वो कमाल कर दिया है जो हर किसी के बस की बात नहीं है। वहीं अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी फिल्म में जबरदस्त नजर आई हैं।

[Zero Trailer First Review: रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर, एकदम जबरदस्त परफॉर्मेंस, सबसे शानदार फिल्म]

ट्रेलर से जाहिर है कि जीरो अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान की लव स्टोरी है। जहां पर शाहरुख खान का किरदार बउआ कुछ ऐसी गलतियां कर बैठता है जिससे अनुष्का शर्मा का दिल टूट जाता है। वहीं बउआ अपनी जिंदगी में मस्त हो जाता है। हालांकि फिल्म में उसे अपनी गलती का एहसास भी दिखाया गया है। वहीं ट्रेलर में एक सीन काफी दमदार है जिसमें बउआ बीच सड़क पर फंस गया है कारों के बीच टक्कर खाता हुआ किसी तरह संभल रहा है। वहीं जीरो के ट्रेलर में अनुष्का शर्मा और कैटरीना की एंट्री भी काफी धमाकेदार है।

zero-trailer-out-and-shahrukh-khan-proved-why-he-is-king-bollywood

बात करें अनुष्का के कैरेक्टर की तो वे इस फिल्म में बल्जिंग डिस्क नाम की बीमारी से ग्रसित दिखाई गई हैं। अनुष्का का कैरेक्टर फिल्म में एक साइंटिस्ट का है जो चांद तक पहुंच जाती हैं। वहीं कैटरीना कैफ इस फिल्म में एक फिल्म सुपरस्टार की भूमिका में हैं। ट्रेलर में कैटरीना की झलक तो भरपूर है लेकिन डायलॉग मुश्किल से एक ही है। उनकी एंट्री धमाकेदार है। बहरहाल, इस ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट जाहिर तौर पर सातवें आसमान पर पहुंचा दी है।

यहां देखें फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X