..................... Zero trailer launch - Shahrukh Khan wishes Deepika Padukone for wedding and ignores Priyanka Chopra - Hindi Filmibeat

ज़ीरो ट्रेलर लॉन्च: प्रियंका की शादी पर बोले शाहरूख खान - बेगानी शादी में अब्दुल्लाह दीवाना

शाहरूख खान ने आज अपने 53वें जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म ज़ीरो का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान उनसे ढेरों सवाल पूछे गए जिनमें से एक था प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की शादियां। शाहरूख खान से पूछा गया कि बॉलीवुड में शादियों का सीज़न आ रहा है, उस पर कुछ कहना चाहेंगे।

इससे पहले कि रिपोर्टर का सवाल खत्म होता उन्होंने फट से बात काटते हुए कहा कि शादियां तो हमेशा से होती हैं, मैं क्या बोलूं उसमें। बेगानी शादी में अब्दुल्लाह दीवाना। इस बीच रिपोर्टर अपनी बात पूरी कर ही रही थी कि मैं दीपिका, प्रियंका की शादियों की बात कर रही हूं। शाहरूख ने कहा कि दीपिका को मेरा ढेर सारा प्यार। वो अपनी शादी में उतनी ही खुश रहे जितना मैं हूं।

zero-trailer-launch-shahrukh-khan-wishes-deepika-padukone-and-ignores-priyanka-chopra-for-wedding

इसके बाद शाहरूख ने बिना किसी को कुछ मौका दिए, सारी बात अनुष्का पर डाल दी। शाहरूख ने अनुष्का की टांग खींचते हुए कहा कि ये सारा तुमने शुरू किया है ट्रेंड। वहीं कैटरीना ने बात संभालते हुए कहा कि शायद रिपोर्टर ये कहना चाह रही है कि जितनी खूबसूरत अनुष्का लग रही थी, हर लड़की इमोशनल होकर शादी करने का सोचेगी। मैं खुद भी इमोशल हो गई थी।

वैसे ज़ीरो में भी शाहरूख का किरदार बऊआ, शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा है और उसकी खोज आफिया यानि कि अनुष्का शर्मा पर खत्म होती है। इस शादी की पूरी तैयारी होती है। लेकिन फिल्म में अनुष्का दो बार दुल्हन के जोड़े में दिख रही हैं तो कैटरीना भी दुलहन बनी दिख रही हैं।

वहीं कुछ समय पहले फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर हुई थी जहां एक शादी का सेट था जिस पर आफिया वेड्स बऊआ लिखा हुआ था। हालांकि ट्रेलर देखकर फैन्स पूरे कन्फ्यूजन में हैं कि शाहरूख और अनुष्का की लव स्टोरी दो बार शादी तक पहुंचकर कैसे बदल गई।

फिल्म की शूटिंग के दौरान, शाहरूख खान की हल्दी की रस्म की तस्वीरें भी लीक हुई थीं। फिल्म में तिगमांशु धूलिया शाहरूख खान के पिता के रोल में दिखाई देंगे।

तो बॉलीवुड में आने वाले दिन बड़े दिलचस्प होंगे। जहां एक तरफ, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और निक जोनस के साथ सच में सात फेरे लेंगी वहीं शाहरूख खान , स्क्रीन पर अनुष्का शर्मा या कैटरीना कैफ के साथ सात फेरे लेंगे।

आपको याद दिलातें हैं वो बॉलीवुड फिल्में जहां शादियां कहानी का बहुत अहम हिस्सा थीं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X