Zero Trailer: शानदार ट्रेलर की पहली झलक, मिलेगा तगड़ा सरप्राइज, तारीख लिख लीजिए
बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के बीच शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान के जन्मदिन पर यानी 2 नंवबर को रिलीज होगा। वहीं हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर का पहला रिव्यू भी आ गया है। सोशल मीडिया पर जारी किए गए ट्रेलर के इस रिव्यू ने फैंस की उम्मीदें और एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। अब तक सामने आए जीरो टीजर में शाहरुख खान को जबरदस्त तारीफें मिली हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि ट्रेलर रिलीज के बाद ऑडिएंस का रिएक्शन कैसा होता है।
[जाह्नवी कपूर का Oops मूमेंट, स्टाइलिस ड्रेस में फंस गईं एक्ट्रेस, हुआ ऐसा हाल]
दरअसल, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जीरो का टीजर देख लिया है और उन्होंने इस टीजर का पहला रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने बताया कि 'मैंने 3 मिनट 13 सेकेंड का जीरो का ट्रेलर देखा और इस बार शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के बड़े सरप्राइज के लिए तैयार हो जाइए। आनंद एल राय इमोशनल फिल्मों का पर्यार हैं। इस फिल्म में इमोशन्स का स्ट्रॉन्ग बहाव लेकर आ रहे हैं।'... तरण आदर्श के इस ट्वीट से इतना तो साफ है कि जीरो में तीन सुपरस्टार का चौंकाने वाला लुक और शानदार कहानी दिखाई जाने वाली है।

ज़ीरो 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से है। शाहरुख खान की ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में वीएफएक्स का काफी इस्तेमाल हुआ है, जिस वजह से बजट में काफी इजाफा हुआ है। जीरो में शाहरुख ने एक बौने आदमी का किरदार निभाया है। उन्हें वीएफएक्स के जरीए बौना दिखाया गया है। लिहाजा, फिल्म का बजट 180 करोड़ तक पहुंच चुका है। बहरहाल, यहां जानें जीरो से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
यहां देखें तरण आदर्श का ट्विट


Click it and Unblock the Notifications