रिलीज से पहले ही शाहरुख की जीरो ने तोड़ा आमिर की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का Record
शाहरुख खान की फिल्म जीरो के ट्रेलर ने आकर धमाल मचा दिया है और इस फिल्म के रिलीज के पहले ही कई रिकॉर्ड दनादन टूट रहे हैं। जीरो अभी रिलीज भी नहीं हुई है और उसने आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हम बात कर रहें हैं दोनो के ट्रेलर के आंकड़े की..शाहरुख खान की जीरो ने सबसे तेज 100 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मात्र 31 दिन में पूरे कर लिए हैं।
जबकि इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को 49 दिन लग गए थे। जीरो ने रिलीज से पहले ही आमिर खान के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है अब देखना ये है कि जीरो कितने रिकॉर्ड दर्ज करवाने में कामयाब रहती है।

इस फिल्म का इसकबाजी गाना हाल ही में रिलीज हुआ है जो कि काफी शानदार है और रिलीज होती ही ट्रेंडिंग चल रहा है। इस गाने में शाहरुख खान के साथ सलमान खान की जुगलबंदी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
फिल्म जीरो में शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति का रोल किया है जो कि काफी ज्यादा खास होने वाला है। उम्मीद है कि 21 दिसंबर को रिलीज होकर ये फिल्म खुद शाहरुख खान के सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











