..................... Zero Teaser Duration: Shah Rukh Khan, Salman Khan, Eid & Much More - Hindi Filmibeat

जीरो टीजर में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे सलमान खान, ईद में होगा डबल धमाका

शाहरुख खान इस समय फिल्म जीरो की शूटिंग में बिजी चल रहे है और फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। बता दें कि इस फिल्म का एक छोटा सा टीजर इस साल की शुरुआत में सबके सामने रिलीज किया गया था जिसमें वो एक बौने के रूप में लड़कियों से फ्लर्ट करते हुए नजर आ रहे थे। बता दें कि इस फिल्म का टीजर एक बार फिर से रिलीज किया जा रहा लेकिन इसकी खासियत ये है कि टीजर 1 मिनट 15 सेकंड का होगी और इसमें सलमान खान भी नजर आने वाले है।

बता दें कि खबर है कि इस ईद में रिलीज हो रही सलमान खान की फिल्म रेस 3 के साथ इस फिल्म का टीजर शाहरुख खान रिलीज कर सकते है। जी हां इतना तो पक्का हो चुका है कि जीरो के टीजर में अब सलमान खान दिखाई देने वाले है।

zero, salman khan, shahrukh khan, जीरो, सलमान खान, शाहरुख खान

बता दें कि फिल्म जीरो में सलमान खान कैमियो करते हुए नजर आने वाले है क्योंकि सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में शाहरुख खान ने काफी जबरदस्त कैमियो किया था।

जबसे इस बात की खबर आई है तो फैस काफी ज्यादा खुश है क्योंकि उनको सलमान खान और शाहरुख खान दोनो एक बार फिर से एक ही फ्रेम दिखने वाले है। इस फिल्म की बात करें तो शाहरुख खान डबल रोल मे काफी समय के बाद नजर आने वाले है।

इसके अलावा वो फिल्म डुप्लीकेट में नजर आए थे। बता दें कि उनके साथ फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आने वाली है और इसके पहले इन तीनो की जोड़ी फिल्म जब तक है जान में नजर आई थी।

फिलहाल सलमान खान रेस 3 के लिए तैयार है और 3 दिन में फिल्म सबके सामने होगी। सलमान खान के फैंस ने अभी से ही एडवांस बुकिंग करनी शुरु कर दी है।

फिल्म में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन और डेजी शाह नजर आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस के दिलों पर राज कर रहा है और लोग काफी ज्यादा खुश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X