..................... Zero Song Mera Naam Tu is a youtube blockbuster, Shahrukh Khan's romance works wonder - Hindi Filmibeat

शाहरूख खान ज़ीरो के साथ करेंगे Blockbuster धमाका, मिल गया है सुबूत, आप भी देख लीजिए

शाहरूख खान को आज भी रोमांस का तगड़ा डोज़ देना आता है और ये साबित हो चुका है ज़ीरो के पहले गाने मेरा नाम तू के साथ। गाने में शाहरूख खान या फिर यूं कहिए कि कद में छोटे शाहरूख खान, अनुष्का शर्मा को प्रपोज़ करने की कोशिश कर रहे हैं। शाहरूख खान का बौना किरदार बऊआ रोमांस किंग है ये इस गाने से साबित हो चुका है।

दर्शकों को भी ये गाना काफी पसंद आ रहा है। रिलीज़ के दो ही दिन के अंदर इस गाने को यूट्यूब पर 25 मिलियन व्यूज़ और 600K Likes मिल चुके हैं। कुल मिलाकर बऊआ और आफिया का रोमांस लोगों को पसंद आ रहा है। गाना यूट्यूब पर ब्लॉकबस्टर हो चुका है।

zero-song-mera-naam-tu-is-youtube-blockbuster-shahrukh-khan-s-romance-works-wonder

आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही ज़ीरो के इस गाने को गाया है अभय जोधपुरकर ने और इसे कंपोज़ किया है अजय - अतुल ने। गाने में कहीं कहीं आपको अजय - अतुल के बाकी गानों की बहुत तगड़ी झलक मिलती है लेकिन सब कुछ ढंक जाता है जब शाहरूख खान अपने सिगनेचर पोज़ में आते हैं।

कुल मिलाकर मेरा नाम तू शाहरूख वाले रोमांस का तगड़ा डोज़ है। गाने को रिलीज़ करने से पहले, शाहरूख खान ने फिल्म का एक पोस्टर ट्वीट किया जहां सूरज की तेज़ किरणों के बीच, शाहरूख खान अनुष्का शर्मा को माथे पर किस कर रहे हैं।

इस पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरूख खान ने लिखा - बऊआ प्यार है, आफिया उसी के नाम है। अब जब शाहरूख और उनके रोमांस पर बात छिड़ ही गई है तो जानिए उनके करियर के सबसे रोमांटिक गाने -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X