..................... zero shahrukh khan teases ayushmann kurrana in most amazing way - Hindi Filmibeat

बउवा सिंह बनकर शाहरुख खान ने आयुष्मान खुराना का उड़ाया ऐसा मजाक, मिला करारा जवाब

शाहरुख खान इस समय फिल्म जीरो को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और अपने किरदार को लेकर प्रमोशन कर रहें है..हम बात कर रहें है बउवा सिंह की जो कि काफी ज्यादा मुंहफट है और इसी तरह से वो सबको परेशान भी करता है। शाहरुख खान ने बउवा सिंह के नाम से एक आईडी ट्विटर पर बनाई है और इस बार उनके मजाक की निशाना बने है आयुष्मान खुराना। जी हैं बउवा सिंह ने फिल्म बधाई को लेकर उनका काफी ज्यादा मजाक उड़ाया और कहा कि जरा अपने पापा को बोलो अशोक को ट्रेनिंग देने के लिए।

वो इस उम्र में भी क्या क्वालिटी बच्चे प्रोड्यूस कर रहे हैं और हमारे अशोक से जवानी में भी पूरा लौंडा न हुआ। आयुष्मान खुराना ने शाहरुख खान की इस बात का जवाब देते हुए लिखा कि..

shahrukh khan, badhaai ho, zero, शाहरुख खान, आयुष्मान खुराना, बधाई हो, जीरो

यार बउआ सिंह शुक्र मनाओ तुम्हारे पिताजी टाइम से रुक गए। यहां हमारा खाता खोलने की उम्र है और मम्मी-डैडी की फैक्टरी बंद होने का नाम ही नहीं ले रही है। जी हां ये दोनो ट्वीट काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें है और लोग इसको पढ़कर हंसी मजाक भी कर रहें हैं।

शाहरुख खान की फिल्म जीरो अगले महीने यानि 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने के किरदार के साथ दिखाई देने वाले हैं और उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आएंगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X