Zero song: शाहरुख खान की जीरो यह गाना पहले नहीं होगा रिलीज- जानें क्या है इतना खास!
Recommended Video

शाहरुख खान की फिल्म जीरो की चर्चा काफी ज्यादा तेजी से हो रही है और अब उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। जीरो इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रही फिल्मों से एक हैं और शाहरुख खान के लिए भी एक बड़ फिल्म साबित हो सकती है। इस फिल्म को लेकर एक खुलासा हुआ है कि फिल्म में एक गाना ऐसा भी है जो कि फिल्म रिलीज से पहले रिलीज नहीं किया जाएगा। इस गाने को सीधे फिल्म में ही दिखाया जाएगा और इसका कारण है कि इस फिल्म स्वर्गीय श्रीदेवी भी मौजूद हैं।
जी हां कई सुपरस्टार्स के गेस्ट अपीएरेंस इस फिल्म हैं और उनमें से श्रीदेवी भी शामिल है। क्योंकि ये उनकी आखिरी फिल्म है तो मेकर्स ने ये बड़ा फैसला लिया है।

इसके अलावा इस गाने में आलिया भट्ट और करिश्मा कपूर भी दिखेंगी। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है जिसमें ये खुलासा हुआ है कि जीरो के सेट पर चारो लोग मौजूद थे।
अभी जीरो से एक गाना रिलीज हुआ है जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है। अब श्रीदेवी वाले गाने के लिए आपको फिल्म का इंतजार करना पड़ेगा। जानिए इसके अलावा और क्या खासियत है इस फिल्म में....


Click it and Unblock the Notifications











