ZERO: बाजीगर के इस धमाकेदार गाने पर फिर से थिरकेंगें शाहरुख खान ? बउवा मचाएगा धमाल!
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म के लिए उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। इस फिल्म को लेकर एक नई बात सामने आई है कि फिल्म में शाहरुख खान की पुरानी फिल्म के सुपरहिट गाने के रीमेक की होने की संभावना है। हम बात कर रहें हैं फिल्म बाजीगर के सुपरहिट गाने ये काली काली आंखे की जो कि जीरो में रीमिक्स होकर नजर आ सकता है। हालांकि इस बात को लेकर किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि इस समय एक के बाद एक धमाकेदार रीमिक्स गाने सामने आ रहें हैं और लगभग हर फिल्म में एक दो रीमिक्स गाने मिल ही जाते हैं। शाहरुख खान की फिल्म में इस बात की अफवाह ही मानी जा रही है क्योंकि निर्माताओं ने इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा है।

इसके पहले रिलीज हुए गाने की बात की जाए तो सलमान खान और शाहरुख खान ने जोरदार धमाका किया था और गाना सुपर डुपर हिट साबित हुआ। इस फिल्म का ट्रेलर तो पहले ही रिलीज हो चुका है और काफी ज्यादा लोगों को पसंद आया था।
फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है जिसमें शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आने वाली हैं। फिलहाल आप देखिए कुछ रीमेक किए गए गानो की लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications