जीरो: नासा में होगी शाहरुख खान की इस फिल्म की शूटिंग, कटरीना और अनुष्का भी आएंगी नजर

किंग खान के नाम से मशहूर सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनो अपनी नई फिल्म जीरो को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और फिल्म में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ नजर आने वाली है। खबर है कि जीरो फिल्म की शूटिंग यूएसए में होगी और मजेदार बात तो ये है कि नासा में भी इसकी शूटिंग हो सकती है।

जी हैं ये बात काफी ज्यादा चर्चा में है और एक अखबार में छपी इस खबर के मुताबिक फिल्म को 45 दिन के लिए नासा में शूट किया जाना है जिसकी तैयारियां चल रही है।

Shahrukh khan, anushka sharma, katrina kaif, aanand l rai, शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, आनंद एल राय

इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली दोनो अभिनेत्री कटरीना और अनुष्का दोनो ही फिल्म जब तक है जान में साथ नजर आई थी और एक बार फिर से इनकी जोड़ी बन रही है।

बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान एक बौने आदमी के किरदार में नजर आने वाले है जिसका टीजर काफी पहले ही रिलीज हो चुका है। इस फिल्म को आनंद एल राय बना रहे है।

इसके पहले भी फिल्म स्वदेश के लिए शाहरुख खान नासा में शूट कर चुके है जिसको आशुतोष गोवारिकर ने निर्देशित किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आनंद एल राय ने बताया कि इस फिल्म में सलमान खान भी नजर आएंगे।

उन्होंने बताया कि फिल्म के दौरान दोनों के साथ काम उन्होंने भी काफी इंजॉय किया। उनका कहना है कि शाहरुख और सलमान दोनों ने मिलकर आग ही लगा दी और मैं बस वहां एक आम फैन की तरह देखता रह गया।

उन्होंने बताया कि दोनों साथ में शानदार नजर आते हैं और शायद इसीलिए उन्हें एकसाथ देखना लोग पसंद करते हैं। अभी इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और फिल्म के लिए शाहरुख खान के फैंस काफी ज्यादा उत्सुक है क्योंकि काफी समय से बाद शाहरुख खान किसी फिल्म के साथ आ रहे है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में है।

सलमान खन के बारे में जबसे लोगों को खबर मिली है कि शाहरुख के साथ वो भी नजर आने वाले है तो सलमान खान के फैंस भी इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा बेताब है। फिलहाल फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X