जीरो: सलमान और शाहरुख फिर आ रहे है साथ-साथ, सुखविंदर सिंह के गाने में करेंगें धमाल

बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान को साथ में स्क्रीन पर देखना भला किसको अच्छा नहीं लगता है। जब भी दोनो ने बड़ स्क्रीन साझा की है हमेशा धमाल ही हुआ है और बॉलीवुड की नं 1 जोड़ी भी मानी जाती है। खबर है कि सलमान खान इन दिनो शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो के लिए एक गाने पर शाहरुख और कैट के साथ थिरकते नजर आने वाले है और इस गाने को बेहतरीन गायक सुखविंदर सिंह गाने वाले है।

सुखविंदर सिंह को अक्सर सलमान खान के लिए गाते हुए देखा गया है। बता दें कि इस फिल्म के लिए सलमान खान का शूट भी पूरी हो चुका है क्योंकि हाल ही में सलमान और शाहरुख साथ में एक शूटिंग लोकेशन में स्पॉट किए गए थे।

Salman khan, shahrukh khan, zero, sukhwinder singh, शाहरुख खान, सलमान खान, जीरो, सुखविंदर सिंह

जैसा कि आपने देखा था कि साल की शुरुआत यानि 1 जनवरी 2018 को फिल्म जीरो का एक छोटा सा टीजर रिलीज किया गया था जो कि खबरों पर छा गया था और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था।

शाहरुख खान इसके टीजर में एक बौने के रोल में नजर आए थे जिसने लोगों की एक्साइटमेंट कुछ ज्यादा ही बढ़ा दी थी। इसके अलावा खबरें ये भी है सुखविंदर इस समय दो बड़ी फिल्म के गाने गा रहे है जिसमें शाहरुख खान की जीरों और आमिर खान और अमिताभ बच्चन की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान शामिल है।

इसमे ने अजय अतुल के साथ अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए नजर आएंगें। हाल ही मे पता चला था कि सुखविंदर सिंह सलमान और शाहरुख से इस बारे में मिले थे और बात भी की थी।

इसके साथ ही ये तय हो गया था कि एक बड़ा हिट गाना गाने वाला है। ये एक काफी अच्छा अनुभव होगा जब सलमान और शाहरुख को एक साथ सुखविंदर सिंह की आवाज में थिरकते और मस्ती करते देखा जाएगा।

शाहरुख खान जीरो को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते है और फिल्म को हिट करवाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे है।

इसके अलावा बात करें सलमान खान की तो वो इन दिनो फिल्म रेस 3 की शूटिंग में बिजी है और हाल ही में उनकी अगली फिल्म भारत का पहला लुक भी सामने आया था।

बता दें कि फिल्म भारत की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है और सलमान खान इस प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड है। फिल्म जीरो की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी आपको नजर आने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X