सलमान खान ने निभाई दोस्ती, खास अंदाज में कर रहें हैं शाहरुख खान की जीरो की प्रमोशन
Recommended Video

शाहरुख खान की जीरो इस समय काफी ज्यादा चर्चा में है और फिल्म को लेकर लोगों का इंतजार अब और भी ज्यादा गहरा हो रहा है। बता दें कि आज यानि 2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन है और इसी मौके पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो रहा है। बता दें कि शाहरुख खान तो इस फिल्म का प्रमोशन कर रहें है बल्कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी इसमें पीछे नहीं है। उन्होने कभी अलग तरह से इस फिल्म का प्रमोशन किया है।
हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रही है जो कि शाहरुख खान के एक फैन के द्वारा शेयर की गई है। बॉलीवुड स्पाई के इस वीडिओ में छोटे कद के शाहरुख खान के फैंस उनका जन्मदिन मना रहें है और उन्होने बताया कि सलमान खान ने उनसे क्या कहा।

उनका कहना है कि हम लोगों को देखकर सलमान भाई ने खुद गाड़ी रुकाई और हम लोगों को खाना खिलाया..इसके बाद उन्होने हम लोगों से बोला कि जाओ और जीरो का प्रमोशन करो।
बता दें कि शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा खुशी है और उनके फैंस को उम्मीद है कि शाहरुख एक बेहतरीन फिल्म के साथ आ रहें है। इसके अलावा एक और फैन सलमान खान की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो भारत के सेट पर बौने फैंस के साथ नजर आ रहें है।


Click it and Unblock the Notifications