शाहरूख खान की ज़ीरो का पहला गाना - मेरा नाम तू - रोमांस का तगड़ा डोज़
शाहरूख खान अपनी फिल्म ज़ीरो का पहला गाना आज लेकर आ रहे हैं। गाने के बोल हैं मेरा नाम तू और खबरों की मानें तो ये गाना रोमांस का तगड़ा डोज़ है। गाने को रिलीज़ करने से पहले, शाहरूख खान ने फिल्म का एक पोस्टर ट्वीट किया जहां सूरज की तेज़ किरणों के बीच, शाहरूख खान अनुष्का शर्मा को माथे पर किस कर रहे हैं।
इस पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरूख खान ने लिखा - बऊआ प्यार है, आफिया उसी के नाम है। वहीं आनंद एल राय ने इसे शेयर करते हुए लिखा - बऊआ सिंह दिल देने में कोई कसर नहीं छोड़ता। विश्वास नहीं होता? कल खुद ही देख लीजिए मेरा नाम तू में।

गाने को कंपोज़ किया है अजय - अतुल ने और इसे गाया है अभय जोधापुरकर ने। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही फिल्म का नया प्रोमो बाहर आ चुका है। इस प्रोमो में बऊआ सिंह के बारे में कुछ रोमांटिक बातें पता चलेंगी। दरअसल, शाहरूख खान ने ट्विटर पर ही बऊआ सिंह से पूछा था कि तुमसे लोगों को प्यार क्यों हो जाता है। क्या तुम्हारे बाल अच्छे हैं इसलिए?
शाहरूख खान के इसी सवाल का जवाब है बऊआ सिंह का नया प्रोमो। और इस प्रोमो में बऊआ सिंह बताएगा कि लोगों को उससे प्यार कैसे हो जाता है, केवल FYI यानि कि FOR YOUR INNFORMATION! और आपको भी ये जानकारी पाकर अच्छा बहुत लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications