ZERO: सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि ये दो सितारे भी बउवा के साथ मचाएंगे धमाल, खुलासा
शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज की एकदम दहलीज पर खड़ी है और उनके फैंस इस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। बता दें कि शाहरुख खान इस समय फिल्म की प्रमोशन मे लगे हुए हैं। खबर है कि इस फिल्म में सलमान खान ही नहीं बल्कि कई और सितारे भी हैं जो कि स्पेशल एपीएरेंस में नजर आएंगे। हम बात कर रहें हैं आर माधवन और अभय देओल की जो जीरो में बउवा के साथ दिखने वाले हैं। हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है।
शाहरुख खान की ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को निर्देशक आनंद एल राय ने निर्देशित किया है। शाहरुख खान ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है और वो एक बौने के रोल में नजर आने वाले है। लोगों ने ट्रेलर के बाद से उनकी काफी तारीफ की है।


Click it and Unblock the Notifications