..................... Zero New Poster announces Salman Shahrukh starrer Issaqbaazi song release date - Hindi Filmibeat

शाहरूख खान की ज़ीरो का नया POSTER: कल सलमान के साथ आ रहे हैंं 'इसकबाज़ी' करने

शाहरूख और सलमान जब भी साथ आते हैं धमाका कर ही देते हैं। ईद पर शाहरूख खान ने अपनी फिल्म ज़ीरो से खास सलमान का टीज़र डाला था। फिल्म मेंं सलमान का एक बड़ा प्यारा सा कैमियो है जहां वो और शाहरूख खान एक साथ एक गाने पर थिरकते हुए नज़र आएंगे। अब इस गाने का पोस्टर, रिलीज़ डेट के साथ बाहर आ चुका है।

रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट ने एक पोस्टर डाला है जिस पर लिखा है कि सलमान और शाहरूख की ये इसकबाज़ी, 4 दिसंबर को रिलीज़ होगी। साथ ही फिल्म की रिलीज़ डेट का ज़िक्र करते हुए लिखा है कि ये 21 दिंसबर आपके नाम, हमारे नाम, इसकबाज़ी के नाम। साथ ही फिल्म के बारे मेंं भी एक टैगलाइन है - ये फिल्म नहीं फीलिंग है।

zero-new-poster-announces-salman-shahrukh-starrer-issaqbaazi-song-release-date

गौरतलब है कि आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरूख खान एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। पहले ये फिल्म सलमान को ऑफर हुई थी लेकिन सलमान ये फिल्म तभी करना चाहते थे अगर लोगों को पता ना चले कि फिल्म में वो बौने बने हैं। लेकिन ये बात लीक हो गई और सलमान की फिल्म में दिलचस्पी खत्म हो गई।

हालांंकि सलमान को फिल्म बहुत ज़्यादा पसंद थी इसलिए उन्होेंने कहा था कि इस फिल्म मेंं मैं कुछ तो करूंगा। अब ये कुछ शाहरूख - सलमान की जुगलबंदी से बेहतर क्या हो सकता था। आपको याद दिलाते हैं, वो स्पेशल गाने जिनके लिए साथ आए थे कई बॉलीवुड सितारे -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X