1st Day 1st Show: ज़ीरो, शाहरूख खान का ब्लॉकबस्टर कमबैक - फैन्स ने लगाया ठप्पा
Recommended Video

शाहरूख खान की ज़ीरो रिलीज़ हो चुकी है और फैन्स फिल्म का पहला शो देखना शुरू कर चुके हैं। आनंद एल राय की इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों ने आंखें स्क्रीन पर गोंद की तरह चिपका ली हैं। तो वहीं शाहरूख खान फैन्स के दिल की धड़कनें बढ़ चुकी है। हर किसी को उनके धमाकेदार कमबैक का इंतज़ार है।
और कम से कम पहले शो में दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि शाहरूख खान ने भईया दिल जीत लिया है। बऊआ से पहले ही सीन से लोगों को प्यार हो चुका है। उसकी हर छोटी सी बात और हर बड़ा सा डायलॉग दर्शकों को हंसा तो रहा है लेकिन साथ ही बऊआ के साथ जोड़ता जा रहा है।

अनुष्का शर्मा को हर सीन में देखना एकदम अनुभव की तरह हैं। वो आती हैं, दर्शकों को उनसे थोड़ा और प्यार हो जाता है। जितना सशक्त उनका किरदार परदे पर दिख रहा है उतनी ही मज़बूती से वो फिल्म को बांधती चली जा रही हैं और उनके साथ फिल्म में दर्शक जुड़ते चले जा रहे हैं।
जानिए दर्शकों ने फिल्म के बारे में क्या कहा -


Click it and Unblock the Notifications