शाहरुख खान की सबसे मंहगी फिल्म- 200 करोड़ के साथ BOX OFFICE पर तहलका
शाहरुख खान फैंस को फिलहाल सिर्फ एक ही फिल्म का इंतजार है .. वह है जीरो। सिर्फ फैंस को ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री को भी इस फिल्म से काफी उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो ज़ीरो शाहरुख खान के करियर की सबसे मंहगी फिल्म बन रही है। फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ माना जा रहा है। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदारों में होंगी।
फिल्म में वीएफएक्स का काफी इस्तेमाल हुआ है, जिस वजह से बजट में काफी इजाफा हुआ है। जीरो में शाहरुख ने एक बौने आदमी का किरदार निभाया है। लिहाजा उन्हें वीएफएक्स के जरीए बौना दिखाया गया है।

2018 की बात करें तो पद्मावत, रेस 3 और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बाद.. अब सबसे मंहगी फिल्मों की लिस्ट में जीरो भी शामिल हो जाएगी। जीरो की शूटिंग लगभग 150 दिनों तक चली, जिसमें कुछ अहम हिस्सा अमेरिका में भी फिल्माया गया है। वहीं, कुछ सीन्स अंडरवॉटर भी हैं। लिहाजा, फिल्म का बजट प्रभावित हुआ।
हालांकि ट्रेड पंडितों का मानना है कि इससे शाहरुख खान को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। क्योंकि बजट का ज्यादातर हिस्सा वह म्यूजिक, सैटलाइट और डिजिटल राइट्स बेच कर ही निकाल लेंगे। जीरो इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में है, लिहाजा, डिजिटल मीडिया पर भी इसकी मांग होगी। फिल्म का ट्रेलर 2 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।
बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड की कुछ सुपर बिग बजट फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications