Zero का पहला गाना रिलीज- एक बार फिर शाहरुख खान बन गए 'किंग ऑफ रोमांस'
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो का पहला गाना रिलीज हो चुका है- मेरे नाम तू। इस गाने की झलक ट्रेलर में भी थी.. और सच कहा जाए तो उसी वक्त से इस गाने का इंतजार किया जा रहा था। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा पर फिल्माया यह गाना एक रोमांटिक ट्रैक है। गाने को कंपोज़ किया है अजय- अतुल की जोड़ी ने। जबकि आवाज़ दिया है अजय जोधापुरकर ने। इस गाने से शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्होंने किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है।
अक्षय कुमार की 2.0- ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की इस बड़ी गलती से लिया सबक!
इस गाने में बउआ सिंह आफिया से अपने प्यार का इजहार करता है। रंग, गुलाब और संगीत से सजा यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। बौने बने शाहरुख और व्हिलचेयर पर बैठी आफिया की मोहब्बत लोगों के दिल जीत रही है।

हालांकि जीरो का यह गाना थोड़ा सा धड़क के रोमांटिक ट्रैक की याद दिला रहा है। संभवतः इसीलिए क्योंकि धड़क की म्यूजिक भी अजय- अतुल ने ही कंपोज की थी।
आनंल एल राय की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख, अनुष्का के साथ कैटरीना कैफ मुख्य किरदारों में हैं। जबकि सलमान खान शानदार कैमियो में दिखने वाले हैं। बता दें, सलमान- शाहरुख पर फिल्माया गाना भी जल्द रिलीज किया जाएगा।
यहां देंखे फिल्म जीरो का पहला गाना-


Click it and Unblock the Notifications