ZERO First Review: शाहरुख खान की ये शानदार फिल्म 2018 की ब्लॉकबस्टर साबित होगी
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने.. सभी जबरदस्त छा चुके हैं। वहीं, रिलीज से एक हफ्ते पहले ही फिल्म को लेकर पहला रिएक्शन आ चुका है यूएई से। वहां से एक पत्रकार ने लिखा है- ज़ीरो 2018 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है।
यूएई के पॉपुलर पत्रकार उमैर संधु ने ट्विटर पर लिखा है- BREAKING NEWS : #Zero Final Reports are Out & it's Biggest BLOCKBUSTER of 2018 on the way. 👌👌👌

कोई शक नहीं कि इस प्रतिक्रिया के बाद शाहरुख फैंस की उम्मीद काफी बढ़ चुकी है। जहां 2018 में सलमान खान (रेस 3) और आमिर खान (ठग्स ऑफ हिंदुस्तान) ने लोगों को निराश किया है, वहीं, शाहरुख खान ने ब्लॉकबस्टर की उम्मीद है। शाहरुख की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं दिया। ऐसे में ज़ीरो की सफलता उनके लिए भी काफी जरूरी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications