Zero: आनंद एल राय बोले, मैं नहीं चाहता फिल्म के किरदारों को कोई दया की नजर से देखे
शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म जीरो इस समय चर्चा में हैं और इसके एक गाने इसकबाजी ने आकर धमाका कर दिया है। इस फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित और रिलीज का इंतजार कर रहें हैं। इस फिल्म की बात करें तो आनंद एल राय चाहते हैं कि इस फिल्म के लिए किसी दया भावना की जरूरत नहीं हैं क्योंकि उन्होने इन कैरेक्टर्स को उस तरह से प्रेजेंट नहीं किया है।
फिल्म मे शाहरुख खान एक बौने के रूप नजर आ रहें हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा विकलांग हैं और हमेशा व्हीलचेयर पर बैठी रहती हैं। निर्देशक का कहना कि आप ये मत देखो की वो व्हीलचेयर पर बैठी है क्योंकि वो आपसे ज्यादा अपनी जिंदगी से खुश है।

अनुष्का को इस फिल्म में एक सांइंटिस्ट के तौर पर दिखाया गया है। इसके अलावा बउवा सिंह बौना है और वो भी काफी मस्तीखोर इंसान है। निर्देशक ने कहा कि फिल्म देखें और उसकी कहानी को समझें। फिल्म में आपको कुछ नया देखने को जरूर मिलने वाला है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था।


Click it and Unblock the Notifications