350 करोड़ तो आराम से कमा लेगी जीरो, हो गया धमाकेदार ऐलान, तारीफ लिख लीजिए
इन दिनों बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। इन्हीं में से एक फिल्म है शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो। जीरो के अब तक दो टीजर रिलीज हो चुके हैं और टीजर्स को मिले जबरदस्त रेस्पॉन्स को देखते हुए फिल्म के डायरेक्टर का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर पहुंच गया है। हाल ही में उन्होंने फिल्म रिलीज से पहले ही तगड़े बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ऐलान कर दिया है। यहां तक कि उन्होंने ये तक बता दिया है कि फिल्म कितनी कमाई कर लेगी।
[अजय देवगन का 'बाजीराव सिंघम' अवतार, दो सुपरस्टार का धमाकेदार एक्शन सीन, जबरदस्त क्लाइमैक्स]
जीरो के डायरेक्टर आनंद एल राय को पूरा भरोसा है कि ये फिल्म किंग खान की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। ये भरोसा उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फॉलोवर से बात करते समय दिखाया। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म को लेकर काफी मेहनत की है ऐसे में इसे 350 करोड़ का आंकड़ा पार करने में फिल्म कोई परेशानी नहीं होगी। उनका कहना है कि मुझे फिल्म बनाते वक्त काफी मजा आया और मुझे भरोसा है कि ऑडिएंस भी उतना ही इंजॉय करेगी।

बता दें कि फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ माना जा रहा है। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदारों में होंगी। ट्रेड पंडितों का मानना है कि बजट का ज्यादातर हिस्सा वह म्यूजिक, सैटलाइट और डिजिटल राइट्स बेच कर ही निकाल लेंगे। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications