..................... Zero Controversy: Mumbai High Court ask CBFC to submit the report before the release - Hindi Filmibeat

ZERO विवाद: मुंबई हाईकोर्ट ने सीबीएफसी को दिए जांच के आदेश, शाहरुख खान पर है ये आरोप

शाहरुख खान की फिल्म जीरो को लेकर चल रहे विवाद में अब मुंबई हाईकोर्ट ने सीबीएफसी से 18 दिसंबर से पहले जांच करके रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि जीरो फिल्म के ट्रेलर के सामने आने के बाद सिख समुदाय ने शाहरुख खान की एक फोटो को लेकर जमकर विरोध किया और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था।

दरअसल इस तस्वीर में शाहरुख खान आधे कपड़े पहनकर कमर में कृपाण लगाकर काफी मजाकिया तौर पर खड़े हैं और कृपाण सिख धर्म के लोगों के लिए काफी अस्था का प्रतीक होता है।

zero, shahrukh khan, जीरो, शाहरुख खान

इसको लेकर डीएसजीपीसी के धर्म प्रचार कमिटी के चेयरमेन परमजीत सिंह राणा ने अपत्ति जाहिर करते हुए इसकी शिकायत की बात कही थी। इसके अलावा नार्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में विधायक सिरसा ने एक शिकायत भी दर्ज कराई थी जिसके बाद मामला आगे बढ़ गया था।

अब हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज से पहले सीबीएफसी को इसकी रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और शाहरुख 21 दिसंबर को धमाल करने आ रहें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X