ज़ीरो: सेंसर बोर्ड ने बदले फिल्म के 6 सीन, 2 घंटा 45 मिनट की फिल्म, ये रहा सेकंड हाफ का हीरो
शाहरूख खान की ज़ीरो कल रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म सेंसर बोर्ड से पास हो चुकी है और सेंसर बोर्ड फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है। अब सेंसर बोर्ड की एक लिस्ट वायरल हो रही है जहां फिल्म में बदलाव के लिए छह सुझाव दिए गए हैं। इन सुझाव के साथ फिल्म का एक बड़ा प्यारा सा सरप्राइज़ बाहर आ चुका है।
कल ही शाहरूख खान ने फिल्म से एक और किरदार का पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में बऊआ एक चिंपैंज़ी के साथ बैठा दिख रहा था। लेकिन इससे ज़्यादा किसी को कोई जानकारी नहीं थी। अब सेंसर बोर्ड की इस लिस्ट के बाद बाहर आ चुका है कि फिल्म में इस चिंपैंज़ी की एंट्री, सेकंड हाफ में होगी और इसका नाम है दीया।

अब चूंकि ये चिंपैंज़ी, शाहरूख खान के साथ फिल्म के पोस्टर पर जगह पा चुका है तो ज़ाहिर सी बात है कि चिंपैंज़ी फिल्म में काफी अहम भूमिका निभाने वाला है। क्या, कब और कैसे, ये तो कल ही पता चलेगा।
वहीं सेंसर बोर्ड ने फिल्म में छह सुझाव बताए हैं -
#फिल्म से एक सीन काटे जाने का आदेश दिया गया है, जहां कोई किरदार, बीच की अंगुली दिखा रहा है। ये एक अश्लील और असभ्य एक्शन माना जाता है।
#फिल्म में जहां जहां शराब पीने के सीन दिखाए गए हैं वहां पर शराब की बोतल पर ब्रांड का नाम ब्लर किया जाए।
#शुरआत के डिस्क्लेमर में किसी को चोट पहुंचाने का उद्देश्य नहीं है, ये जोड़ा जाए।
#Animal Welfare Board से लिया हुआ No Objection Certificate, जोड़ा जाए।
#फिल्म से हरामी, हरामज़ादे और बहन** जैसे शब्द म्यूट किए जाएं और पिछवाड़ा शब्द बदला जाए।
#फिल्म में बंदर का नाम बदल कर दीया कर दिया जाए।
अब देखना है कि इन बदलावों पर फिल्म में कितना और कैसे अमल होता है। ज़ीरो, आनंद एल राय की सबसे लंबी फिल्म है। फिल्म 2 घंटा 44 मिनट की है। इससे पहले रांझणा 2 घंटा 11 मिनट, तनु वेड्स मनु 1 घंटा 59 मिनट और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 2 घंटा 8 मिनट की फिल्में थीं।
ज़ीरो के साथ एक बार फिर आनंद एल राय की बेजोड़ कहानी, हिमांशु शर्मा के कसे लेखन और शानदार डायलॉग्स के साथ आ रहे हैं। इसका बेहतरीन नमूना फिल्म के ट्रेलर में दिख चुका है। जानिए फिल्म के कुछ शानदार डायलॉग्स -


Click it and Unblock the Notifications












