जीरो VS केजीएफ- 10 दिनों में ही पलट गया मामला, शाहरुख खान से आगे निकले सुपरस्टार यश
Recommended Video

शाहरुख खान की फिल्म जीरो और मलयालम सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ ने सिनेमाघरों में 10 दिन पूरे कर लिये हैं। जहां 10 दिनों पहले दोनों फिल्में पूरी जोर शोर के साथ रिलीज हुई थी। वहीं, अब एक फिल्म फ्लॉप हो चुकी है और एक सुपरहिट। जी हां, इस रेस मे शाहरुख खान फ्लॉप रहे हैं, वहीं केजीएफ हिंदी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज से ऊपर का कलेक्शन कर रही है।
केजीएफ हिंदी ने 10 दिनों में लगभग 27 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि शाहरुख खान की जीरो 21 करोड़ की ओपनिंग के बाद भी अब तक 96 करोड़ तक ही पहुंच पाई है। जीरो 4380 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। लेकिन दर्शकों ने फिल्म को बुरी तरह से नकार दिया है। बता दें, दूसरे वीकेंड रविवार को जहां जीरो ने 1.55 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं केजीएफ ने 2.10 करोड़ का।

आंकड़ों से साफ है कि अब साउथ की फिल्म भी जीरो से आगे निकल चुकी है। वहीं, रोहित शेट्टी की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर इतना ताबड़तोड़ प्रदर्शन दे रही कि आने वाले दो- तीन दिनों में जीरो के पास स्क्रीन नहीं बचेगी। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से धराशयी रही है।


Click it and Unblock the Notifications











