..................... Zero Box Office Prediction, Shahrukh Khan will cross 120 crore in just 5 days - Hindi Filmibeat

ज़ीरो बॉक्स ऑफिस- 5 दिनों में ही 100 करोड़ पार कर जाएंगे शाहरुख खान, 8वीं फिल्म

Recommended Video

Zero Box Office Prediction: Shahrukh Khan | Katrina Kaif | Anushka Sharma| FilmiBeat

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो 21 दिसंबर यानि की शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है, लिहाजा फिल्म से बड़े बॉक्स ऑफिस नंबर्स की उम्मीद भी लगाई जा रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो ज़ीरो पहले 5 दिनों में 120-130 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

ज़ीरो की सफलता या असफलता पूरी तरह से वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करती है। शाहरुख खान की पुरानी कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिया है। जिसका खामियाज़ा ज़ीरो को ओपनिंग के दिन देखना पड़ सकता है। लेकिन यदि वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहा तो.. शनिवार यानि की दूसरे दिन से फिल्म शानदार कलेक्शन कर सकती है।

Zero

ज़ीरो के एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट अच्छी जा रही है। खास कर उत्तर भारत में फिल्म अच्छी ओपनिंग देगी। खास बात है कि फिल्म किसी छुट्टी वाले दिन रिलीज नहीं हो रही है। जिस वजह से सुबह के शोज को कम दर्शक मिल सकते हैं। लेकिन शुक्रवार शाम से रविवार तक फिल्म शानदार कमाई कर सकती है। वहीं, जीरो के पास कमाने के लिए मंगलवार यानि की क्रिसमस भी है। क्रिसमस के दिन फिल्म 30 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।

फिल्म का क्रेज देखा जाए तो जीरो शाहरुख खान की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। अब तक शाहरुख की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस जिसने 226 करोड़ का कलेक्शन किया था। देखना दिलचस्प होगा कि ज़ीरो से शाहरुख 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाते हैं या नहीं।

यहां जानें, शाहरूख खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X