ज़ीरो बॉक्स ऑफिस ने दिया है फैन्स को झटका, फिर से शाहरूख ने किया निराश
शाहरुख खान की फिल्म जीरो कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है और लगातार दर्शक इससे निराश हो रहें हैं। जिस तरह की उम्मीद शाहरुख खान की फिल्मों के साथ की जाती है वो अभी तक तो नजर आ नहीं आया है। जीरो ने फिल्म के पहले दिन 20.41 करोड़ की ओपनिंग दी थी।
ऐसा माना जा रहा था कि शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ेगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं हैं..अब आने वाले समय में इस फिल्म की कमाई बढती है या घटती है ये देखने वाली बात होगी। शाहरूख खान के फैन्स फिल्म की कमाई से बहुत निराश हैं।
फिल्म की कमाई शनिवार को सीधे 18.22 करोड़ पर आ गई जो कि फिल्म के लिए खतरे की घंटी है। अगर दूसरे दिन की कमाई को जोड़ा जाए तो फिल्म ने अबतक करीब 38.36 करोड़ी की कमाई कर ली है।

शाहरुख खान ने इस फिल्म की रिलीज से पहले काफी धमाकेदार प्रमोशन किए थे और फिल्म कई बड़े सितारे भी नजर आए हैं। खैर इस फिल्म की रफ्तार कैसी भी रहे पर लंबे वीकेंड और क्रिशमस की छुट्टी के कारण इसका इस सप्ताह 100 करोड़ क्लब में जाना तो लगभग तय है।


Click it and Unblock the Notifications