100 करोड़ी फिल्मों से टक्कर, सिर्फ 7 दिन का वक्त, बॉक्स ऑफिस पर होगा घमासान
शाहरुख खान की अब तक ती सबसे बड़ी फिल्म जीरो बस दो दिनों बाद रिलीज होने वाली है। अभी से ही फिल्म को लेकर तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है। जीरो की ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। माना ये जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन ही ताबड़तोड़ कमाई शुरू कर देगी। 200 करोड़ के बजट पर बनी जीरो के मेकर्स को पूरा भरोसा है कि ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर साबित होने वाली है।
[अक्षय कुमार ने Record तोड़ दिया, 2018 की बेस्ट जोड़ी, जबरदस्त 10 फिल्में]
हालांकि शाहरुख खान जीरो को लेकर काफी डरे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने बयान दिया था कि अगर जीरो नहीं चली तो उन्हें 6-10 महीने तक कोई काम नहीं मिलेगा। जीरो पर शाहरुख ने जितनी मेहनत की है मेकर्स ने उतना ही पैसा लगाया है। इस फिल्म के बजट का एक बड़ा हिस्सा सिर्फ शानदार VFX पर ही खर्च किया गया है। ऐसे में ये फिल्म हिट होना काफी जरूरी है। हालांकि ट्रेड पंडितों की माने तो फिल्म अच्छा-खासा बिजनेस कर जाएगी।

देखा जाए तो जीरो के पास ताबड़तोड़ कमाई के लिए 1 पूरा हफ्ता है.. क्योंकि अगले ही हफ्ते इसे टक्कर देने के लिए सिंबा रिलीज हो रही है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि जीरो पहले वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने वाली शाहरुख खान की फिल्मों में शामिल हो पाएगी या नहीं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें शाहरुख खान की पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications