शुरू हुई शाहरूख खान की फिल्म ज़ीरो का एडवांस बुकिंग, आपने टिकट कराया?
शाहरूख खान और आनंद एल राय की फिल्म ज़ीरो की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। और एडवांस बुकिंग का तोहफा शाहरूख खान ने फिल्म से अपने किरदार बऊआ सिंह के जन्मदिन के मौके पर दिया है। दरअसल, 16 दिसंबर को फिल्म की टीम ने ट्विटर पर बऊआ सिंह को जन्मदिन पर बधाई दी।
इसी मौके पर शाहरूख खान ने लिखा कि यार बऊआ मैं पूरा दिन सोच रहा था कि तुम्हें क्या तोहफा दूं तो ये रहा तुम्हारा। हालांंकि बऊआ की डिमांड थी कि जिस तरह उसने शाहरूख के जन्मदिन पर ज़ीरो का ट्रेलर गिफ्ट किया उसी तरह उसके जन्मदिन पर भी एक नई फिल्म का ट्रेलर तो बनता ही है।

फिल्म में शाहरूख के बेस्ट फ्रेंड के किरदार में दिखने वाले मोहम्मद ज़ीशान अयूब ने भी ट्विटर पर अपने दोस्त बऊआ को विश किया। वहीं फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय ने भी बऊआ को जन्मदिन की बधाईयां दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











