जीरो: अभिषेक बच्चन और अनुराग कश्यप समेत इन दिग्गजों ने शाहरुख खान को दी शुभकामनाएँ
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जीरो के चर्चे काफी समय से थे लेकिन आज वो इंतजार खत्म हो गया और उनकी फिल्म रिलीज हो गई। सुबह से ही शाहरुख खान के फैंस थिएटर्स की लाइन में लगे थे और उनको फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी देते हुए नजर आए। इस मौके पर ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने भी इस मौके पर शाहरुख खान को फिल्म के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं।
इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन, अनुराग कश्यप, इमरान हाशमी के अलावा और भी कई लोग शामिल है। फिल्म तो रिलीज हो गई लेकिन अब नजर है कि पहले दिन ये फिल्म कितनी कमाई करती है।

समीक्षकों से फिल्म को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। खासकर शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का के अभिनय की जबरदस्त तारीफ की जा रही है।
बीते दिन रिलीज हुए गाने हीर बदनाम ने आकर धमाका कर दिया था और जिस तरह का अभिनय कैटरीना कैफ कर रहीं थीं वो ऐसे कम ही नजर आती हैं। फिलहाल फिल्म मिले जुले रिव्युव आ रहें हैं और कल ही पता चलेगा कि दर्शकों को ये फिल्म कितनी पसंद आई है।


Click it and Unblock the Notifications