'अब्बा की मौत के बाद सो नही पा रहे है सलमान भाई, रोज रात को करते है ये काम' जीशान सिद्दीकी ने बताई अंदर की बात

Zeeshan Siddique On Salman Khan: मुंबई के कद्दावर नेता बाबा सिद्दिकी की मौत के बाद अब उनके बेटे जीशान ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में जीशान ने कई हैरान करने वाली बात बताई है जिसमें से एक सलमान खान को लेकर है। दरअसल, सलमान खान बाबा सिद्दीकी और उनके परिवार के बेहद करीबी थे। बीबीसी हिंदी के साथ एक साक्षात्कार में, जीशान ने खुलासा किया कि उनके पिता की दुखद मौत का उन पर और सलमान खान दोनों पर गहरा प्रभाव पड़ा।
सलमान और बाबा सिद्दीकी के बीच करीबियों से तो सभी वाकिफ हैं। सलमान और बाबा सिद्दीकी की गहरी दोस्ती के कारण उन्हे परिवार के सदस्य के रूप में माना जाता है। जीशान ने कहा, "मैं हमेंशा से पिता जी के जो दोस्त रहे हैं उनको सेलिब्रिटीज तो नहीं मानता हूं। क्योंकि अगर आपके घर पर कोई अगर हमेशा आता है, आपके पिताजी के पारिवारिक दोस्त होते हैं तो वो घर के सदस्य ही जैसे होते हैं।"
जीशान के लिए सलमान खान जैसे लोग महज मशहूर शख्सियत नहीं बल्कि उनके परिवार का ही हिस्सा हैं। उन्होंने आगे जोर देकर कहा, "तो जित्ता घर के सदस्य की अहमियत होती है वैसे भाई की अहमियत है और बाकी जो पिता जी के दोस्त हैं।" जीशान के इस बयान से साफ हो चुका है बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद भी सलमान खान उनके परिवार के काफी क्लोज हैं।
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से जीशान के लिए सलमान खान का समर्थन अटूट रहा है। जीशान ने कहा, "सलमान भाई भी बहुत परेशान हुए इस चीज़ को ले कर। पिताजी और सलमान भाई तो हमेशा सगे भाई जितने ही क्लोज हैं।" यह दोनों परिवारों के बीच गहरे संबंध को उजागर करता है। बाबा सिद्दीकी के निधन के बाद, सलमान ने नियमित रूप से जीशान के टच में बने हुए हैं। "उनको रात को नींद नहीं आती है, ये सब बात करते हैं।"
बीबीसी को दिए इस इंटरव्यू में जीशान ने खुलासा किया है कि उनके पिता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से एक्टर सलमान खान काफी परेशान हैं। जीशान ने बताया कि सलमान खान उन्हें रोज रात को फोन करते हैं और उनका और उनके परिवार का हाल-चाल लेते हैं।े


Click it and Unblock the Notifications











