'जैसे बाप को मारा था वैसे तुम्हें मार देंगे...' जीशान सिद्दीकी को मिली धमकी, इतने करोड़ की मांगी फिरौती

Zeeshan Siddique received death threat: क्रांगेस के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद उनके बेटे ही घर परिवार और काम काज देख रहे हैं। बताया गया था कि बाबा सिद्दीकी सलमान खान के काफी क्लोज थे।
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उस वजह से कहीं ना कहीं हरजाना बाबा सिद्दीकी को भी भोगना पड़ा, लेकिन लगता है कि मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। हाल ही में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddique) को जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें कि बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को एक मेल द्वारा जान से मारने की धमकी मिली थी।
जीशान के घर के बाहर पुलिस ने किया सुरक्षा का इंतजाम
जीशान (Zeeshan Siddique) ने बिना देर किए इस बात की जानकारी पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने जीशान की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। जी हां, पुलिस ने बांद्रा स्थित उनके आवास पर सुरक्षा के इंतजाम करवाए हैं।
जीशान ने इतने करोड़ की करी गई मांग
बता दें कि यह कथित तौर पर मेल 'डी कंपनी' से मेंबर की तरफ से भेजा गया है। इस मैसेज में जीशान को वॉर्निंग दी गई है कि उन्हें 10 करोड़ रुपये देने होंगे। अगर उनके पास यह रकम नहीं पहुंची तो उनका भी वही हश्ल किया जाएगा जो उनके पिता का किया गया था।
जीशान के पिता को मारी गई थी गोली
आपको बता दें कि जीशान के पिता बाबा सिद्दीकी एनसीपी नेता थे, लेकिन वह कांग्रेस के भी वरिष्ठ नेता रह चुके थे। बाबा को 12 अक्तूबर 2024 को बांद्रा में तीन हमलावरों ने मिलकर उन्हें सरेआम गोली मार दी। बाबा सिद्दीकी अपने दफ्तर जा रहे थे और त्योहार के समय तेज पटाखे बज रहे थे उसी का फायदा उठाकर हमलावरों ने गोलियों की बरसात कर दी थी। बाबा सिद्दीकी को गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन अस्पताल ले जाते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











