अब्बा बाबा सिद्दिकी के जनाजे पर फटा बेटे जीशान सिद्दीकी का कलेजा, भरी बारिश में सिर पीटकर रोए

Zeeshan Siddique Crying At Baba Siddique Funeral: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। पिता बाबा सिद्दिकी के अंतिम संस्कार पर बेटे जीशान सिद्दिकी के आंसू रोके नहीं रुके। जीशान सिद्दिकी अपना पिता के बेहद करीब थे। ऐसे में इस सबसे बड़े दुख में वो पूरी तरह से टूट गए है।
बाबा सिद्दीकी का जनाजा लिए बेटे जीशान सिद्दीकी खुद को संभाल तक नहीं पा रहे थे। इसके साथ ही भरी बारिश में ना तो उनके आंसुओं का सैलाब थमने का नाम ले रहा था और ना ही वो खुद को समझा पा रहे थे। जीशान इस दौरान फफक फफक कर सिर पीटकर मातम मनाते दिखाई दिए।
बाबा सिद्दीकी के अंतिम दर्शन करने के लिए तमाम सेलेब्स उनके घर पर पहुंचे थे। बाबा सिद्दीकी की फिल्म स्टार्स के बीच काफी अच्छी दोस्ती हमेशा से ही रही है। ऐसे में अब हर साल बाबा सिद्दीकी की ईद पार्टी हर किसी को बेहद खलेगी।
बाबा सिद्दिकी के अंतिम संस्कार की जानकारी उनके बेटे जीशान ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- 'अत्यंत दुख के साथ हम आपके सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय बाबा सिद्दीकी विधायक जीशान सिद्दीकी, डॉक्टर अर्शिया सिद्दीकी के पिता और श्रीमति शहजीन सिद्दीकी के पति का स्वर्गवास हो गया है। नमाज़ ए जनाज़ा आज 13 अक्टूबर रविवार शाम 7 बजे मगरिब की नमाज के बाद मकबा हाइट्स, 15 ए पाली रोड पाली नाका, बांद्रा (ड्ब्लू) में किया जाएगा। दफन- आज 13 अक्टूबर, रविवार रात 8:30 बजे बड़ा कब्रिस्तान, मरीन लाइन्स स्टेशन के सामने किया जाएगा।'


Click it and Unblock the Notifications











