नागरिकता बिल पर जामिया में हो रहे विरोध प्रदर्शन का जीशान अय्यूब ने किया समर्थन- बोले मैं जल्द आऊंगा
जब से लोकसभा और राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल आया है तब से भारत के कई हिस्सों में काफी ज्यादा विरोध देखने को मिल रहा है और इसको लेकर लोग काफी ट्वीट कर रहे हैं। ऐसे में इस बिल के खिलाफ बीते दिन के बाद आज शनिवार को भी दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र कैब के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि इस दौरान लोग काफी ज्यादा नाराज दिखे और अब इस मामले पर अभिनेता जीशान अय्यूब का ट्वीट आया है।
जीशान अय्यूब ने ट्वीट करते हुए जामिया में हो रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है और ट्वीट किया है कि.. '#jamia के दोस्तों, लड़ाई जारी रखना, जल्द मैं भी आऊँगा साथ जुड़ने।' बता दें कि इस प्रदर्शन में कई छात्र घायल भी हुए हैं।

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर ना सिर्फ जीशान अय्यूब बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्स के भी रिएक्शन आए हैं। गौरतलब है कि उनका ट्वीट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोग कमेंट कर रहे हैं।
इसके अलावा हाल ही में इस बिल के विरोध सिंगर पापोन ने अपनी कंसर्ट दिल्ली में कैंसल कर दिया था। जीशान अय्यूब ने कई शानदार फिल्मों जैसे रांझणा, तनु वेड्स मनु रिटर्न जैसी फिल्मों में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications