फिर दर्शकों का दिल चुराएंगी जीनत

By Staff

Zeenat Aman
फिल्म 'यादों की बारात' के मशहूर गीत 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को..' के माध्यम से लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली गुजरे जमाने की फिल्म अभिनेत्री जीनत अमान एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर अपने इस मशहूर गीत की झलक दिखाएंगी।

जीनत इन दिनों एक फिल्म में काम कर रही हैं, जिसे 'दुन्नो वाई..ना जाने क्यों' नाम दिया गया है। इस फिल्म में जीनत को वही मशहूर गीत गाते दिखाया जाएगा, जिसके जरिए वह 36 साल पहले शोहरत की बुलंदियों तक पहुंची थीं।

इस फिल्म में जीनत को एक मां की भूमिका दी गई है। फिल्मकार ने इस बात का ध्यान रखा है कि जीनत 36 साल पहले वाली जीनत की तरह दर्शकों के दिल पर राज कर सकें। इसके लिए जीनत को अपना वजन कम करने की सलाह दी गई है।

फिल्म का निर्देशन संजय शर्मा कर रहे हैं और जीनत से वह मशहूर गीत गवाने की सलाह फिल्म के नायक कपिल शर्मा ने दी है।

फिल्म की शूटिंग मुंबई और गोवा में होनी है और इसमें गुजरे जमाने की 'डांसिंग क्वीन' हेलेन भी एक खास भूमिका में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X