Throwback Video- 'शादी करके गलती कर दी', जीनत अमान का ये वीडियो देख हैरान हो जाएंगे आप

वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान फिलहाल किसी फिल्म का हिस्सा तो नहीं हैं लेकिन चर्चा में रहती हैं। इस वक्त अभिनेत्री की एक थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जीनत अमान अपनी दूसरी शादी को लेकर बात कर रही हैं।
उन्होने इस वीडियो में जो कुछ भी कहा वो काफी हैरान करने वाला है। उनका कहना है था कि दूसरी शादी करके उन्होने बड़ी गलती कर दी थी। जी हां, जीनत अमान इस दौरान किसी से बात कर रही थीं और अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कुछ कह डाला।
क्या बोलीं जीनत अमान?
एक्ट्रेस को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ''जब मैने दूसरी शादी की तो कुछ ही दिनों में मुझे एहसास हुआ कि मुझसे गलती हो गई है। लेकिन मैने सबसे लडकर ये फैसला लिया था तो इसके साथ में रही। उस वक्त मैं प्रेगनेंट भी थी। लेकिन मेरे हसबैंड कहीं और थे और उनका ध्यान भी इधर नहीं था।
लेकिन इस दौरान मुझे लगा कि मुझे अपने बच्चे को एक मौका देना चाहिए और मैने वही किया। मेरे बेटे के साथ मैं बहुत परेशान रही है, अकेले रही और अस्पताल के चक्कर काटे, आईसीयू में भी रही। लेकिन मुझे इस बात का कोई गिल्ट नहीं है। दुनिया की 99.99 प्रतिशत महिलाएं भी यही करती हैं जो मां हैं।''
जीनम अमान का ये थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इस दौरान लोगों को का कहना है कि उन्होने काफी मेहनत की है और लाइफ में काफी कुछ झेला है।
फिलहाल जीनत अमान किसी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर डेब्यू के बाद वो अपडेट करती रहती हैँ। फिलहाल आप देखिए ये थ्रोबैक वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications