..................... Zeenat Aman shared such a bold picture on social media at this age, fans were mesmerized - Hindi Filmibeat

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने इस उम्र में सोशल मीडिया पर शेयर की इतनी बोल्ड तस्वीर, देख कर फैंस हुए मदहोश

Zeenat Aman photo

Zeenat Aman: हिंदी सिनेमा जगत में 70 और 80 के दशक में अपनी अदाओं के लोगों के दिलों पर राज करने वाली दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान आज के वक्त में भी फैंस को दिवाना बनाने से चुकती नहीं हैं। हाल ही में जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी और बोल्ड तस्वीरें शेयर करके सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है।

आज भी जीनत कई लड़कियों की रोल मॉडल हैं और युवा जेनरेशन आज भी उन्हें फॉलो करता है। जीनत अमान ने साल 1970 में फिल्म The Evil Within से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

इसके बाद उन्होंने 'हलचल', 'हरे राम हरे कृष्ण', 'डॉन', 'कुर्बानी' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय किया हालांकि फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में उनके बोल्ड अवतार 'रूपा' की काफी तारीफ हुई थीं और लोग आज भी उस फिल्म की बात करते नहीं चूकते।

जीनत अमान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया था, सोशल मीडिया पर जीनत अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 8 जून को उन्होंने 'सत्यम शिवम सुंदरम' फिल्म से अपनी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की।

तस्वीर में जीनत, जमीन पर लेटी नजर आ रही हैं, हरे और लाल रंग के बंधनी प्रिंट की साड़ी में जीनत बहुत ही ग्लैमरस दिख रही हैं। तस्वीर में वह बहुत ही हल्के मेकअप में दिख रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ''इट्स हॉट, हॉट, हॉट... गर्मी को कुछ ऐसे मात दी जा सकती है, कोई और सुझाव?''

जीनत अमान ने जैसे ही यह तस्वीर पोस्ट की, वैसे ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स और उनके फैंस ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। लोगों ने इस फिल्म में जीनत के परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा- ''बॉलीवुड में अभी तक-आपको कोई पीछे नहीं छोड़ सकता, आज तक सबसे आइकॉनिक हॉट एक्ट्रेस, बहुत सी एक्ट्रेसेज आईं और गईं लेकिन आप अभी तक बेस्ट हो।'' जाहिर है कि आज भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और फैंस का भी प्यार उनको मिलता रहता है।

Read more about: zeenat aman zeenat aman photo
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X