पहली ही फिल्म में इस एक्ट्रेस ने फूंक ली इतनी सारी चिलम, सेट पर मौजूद लोग उठाकर ले गए होटल

Zeenat Aman

Zeenat Aman Drug Story: बॉलीवुड में अपने पैर जमाने के लिए कलाकार कड़ी मेहनत करते हैं, खून-पसीना एक कर देते हैं। लेकिन एक एक्ट्रेस ने तो अपनी पहली फिल्म इतनी सारी चिलम पी ली थी कि सेट पर मौजूद लोगों को उन्हें उठाकर घर ले जाना पड़ा था।

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान (Zeenat Aman Post) ने हाल ही में खुलासा किया कि 1971 की फिल्म 'हरे कृष्णा हरे रामा' के गाने 'दम मारो दम' की शूटिंग के दौरान उन्होंने 'स्मोकिंग' की थी, क्योंकि उनके को-एक्टर देव आनंद सीन को ऑथेन्टिक बनाना चाहते थे।

पूरी तरह से नशे में थीं Zeenat Aman

उन्होंने बताया कि शूटिंग के अंत तक, वह पूरी तरह नशे में थी। फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए, जीनत ने बताया कि देव आनंद ने सड़क से हिप्पियों के एक ग्रुप को इकट्ठा किया और उन्हें नेपाल के काठमांडू में फिल्म के सेट पर ले आए।

सीन को ऑथेन्टिक बनाने के चक्कर में किया नशा

जीनत अमान ने बताया- "देव साहब इस सीन को ऑथेन्टिक और रियल बनाना चाहते थे। मेरे कैरेक्टर को नशे में धुत जेनिस को असल में नशे में दिखना था और ऐसा करने का सबसे आसान तरीका हिप्पी जैसा बन जाना था! लेकिन उस वक्त मैं टीनेजर थी और लगातार टेक के लिए उनकी चिलम से लंबे कश ले रही थी।"

कार में बैठकर लोग ले गए होटल

जीनत ने आगे बताया- "जब तक हमने दिन का काम निपटाया, मैं बहुत ज्यादा नशे में हो गई थी! मैं उस स्थिति में होटल नहीं लौट सकती थी। इसलिए टीम के कुछ मेंबर्स ने मुझे एक कार में बिठाया और एक खूबसूरत जगह पर ले गए। वहां ठंडी पहाड़ी हवा में, मैंने हिमालय के बारे में सोचा और धीरे-धीरे मेरा नशा उतर गया।"

Zeenat Aman की मां का फूटा गुस्सा

जीनत ने बताया कि जब उनकी मां को पता चला तो वह बहुत गुस्से में थीं और उन्होंने क्रू के सीनियर मेंबर्स को अपनी प्यारी बेटी को ड्रग्स लेने की इजाजत देने के लिए फटकार लगाई। एक्ट्रेस ने कहा, "खैर, मैं क्या कह सकती हूं, यह 70 का दशक था और मैं एक फूल जैसी बच्ची थी।"

Zeenat Aman की आने वाली Film

वर्कफ्रंट की बात करें तो जीनत अगली बार 'द रॉयल्स' में नजर आएंगी, जिसमें ईशान खट्टर, भूमि पेडनेकर, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, मिलिंद सोमन, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, विहान सामत और अन्य अहम रोल्स में हैं।

More from Filmibeat

Read more about: zeenat aman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X