मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीतने वाली इस बोल्ड हसीना ने खोली शोबिज की पोल, कंगाली के दिनों का खुला सच
Zeenat Aman Shocking Revelation: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान आज भी बेहद खूबसूरत नजर आती है और अपने दौर में तो उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी को दीवाना बना दिया था। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि पर्दे पर जो भी नजर आता है वह रियल में वैसा बिलकुल भी नहीं होता है। अभिनेत्री ने बताया कि उनसे एक क्लीवेज दिखाने की डिमांड भी की जाती थी।

जीनत अमान ने इंडस्ट्री को लेकर खोला बड़ा राज
हाल ही में शुभ्रा अय्यप्पा के यूट्यूब चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान जीनत अमान ने बॉलीवुड में अपने स्ट्रगल को लेकर काफी अच्छे से बात की है। साथ ही इंडस्ट्री में अपनी सेक्स सिंबल वाली इमेज को लेकर भी उन्होंने खुलकर बात की और बताया कि इस इमेज के कारण लंबे वक्त तक उन्हें एक ही तरीके के किरदार ऑफर हो रहे थे।
इस इंटरव्यू के दौरान जब जीनत अमान से उनके निभाए गए किरदारों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि "मुझे ऐसा लगता था कि लोगों ने मेरी जो भी इमेज बना ली है और मैं असल जिंदगी में जैसी थी दोनों में बहुत ज्यादा फर्क था। सेक्स सिंबल का टैग लंबे वक्त तक मेरे साथ में जुड़ा रहा। लेकिन जब लोग मुझसे पर्सनली मिला करते थे तो उनको एहसास हो जाता था कि मैं पर्दे पर निभाए गए किरदारों से पूरी तरीके से अलग हूं।"
फिल्मों में जीनत अमान से की जाती थी ऐसी डिमांड
जीनत अमान ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "कोई भी यह नहीं सोचता था कि मैं कितनी समझदार हूं। बस लोगों को इतना चाहिए होता था कि मैं गाना गाऊं, डांस करूं, डायलॉग बोलूं और बारिश में भीगती रहूं। मुझे हमेशा यही लगता था कि मेरा योगदान बस इतना ही है। लेकिन निर्माता मुझे उससे भी कहीं ज्यादा ग्लैमर चाहते थे। काफी सारी फिल्मों में मुझसे ज्यादा क्लीवेज दिखाने या फिर बैक एक्सपोज करने की भी डिमांड की गई थी। यह सब चीजें प्रोडक्शन की तरफ से ही आती थी।"
जीनत अमान का करियर
अगर हम जीनत अमान के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि साल 1970 में मिस एशिया पेसिफिक इंटरनेशनल का उन्होंने खिताब हासिल किया था। इसके बाद 1970 और 1980 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई। फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम और यादों की बारात जैसी बेहतरीन सुपरहिट फिल्में दी।
जीनत अमान आज भी 74 साल की उम्र में अपनी एक्टिंग के बलबूते पर लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अगर हम उनके वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि जल्दी ही वह अपनी फिल्म 'बन टिक्की' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी भी अहम भूमिका निभाने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications