उतार फेंका ब्लाउज और फिर भी करती रही शूटिंग, यूट्यूब पर फ्री में देखें बॉलीवुड की ये Full Movie

Zeenat Aman Satyam Shivam Sundaram: बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस ने करीब 40 साल पहले एक फिल्म में ऐसा सीन किया था, जिसे देखकर लोगों ने खूब विरोध किया था। दरअसल, इस एक्ट्रेस ने फिल्म में बिना ब्लाउज के सफेद साड़ी पहनकर एक सीन किया था। इसके बाद उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा और फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ। लोग इस फिल्म के खिलाफ हो गए थे। बाद में एक्ट्रेस ने इस पर अपनी बात भी रखी थी। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कौन-सी थी और एक्ट्रेस कौन थीं।
साल 1978 में राज कपूर ने फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' बनाई थी। इस फिल्म में शशि कपूर और जीनत अमान लीड रोल में थे। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और ये हिट हो गई। शशि कपूर और जीनत अमान की जोड़ी को भी खूब सराहा गया।
इस फिल्म में जीनत अमान ने 'रूपा' नाम की लड़की का किरदार निभाया था। उन्होंने फिल्म में सफेद साड़ी बिना ब्लाउज के पहनी थी। उनका यह लुक बहुत चर्चा में रहा और विवाद भी खड़ा हो गया। कई लोगों ने इस सीन को गलत बताया और कहा कि ये अश्लीलता फैला रहा है।
जब जीनत अमान से इस पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैंने वही किया जो किरदार और सीन की जरूरत थी। मैंने कभी भी कुछ गलत या अश्लील करने की कोशिश नहीं की। मुझे ऐसा करने में डर नहीं लगा, बल्कि यह एक नया अनुभव था।"
देव आनंद ने भी इस फिल्म पर टिप्पणी की थी। उन्होंने इसे "डर्टी पिक्चर" कहा और कहा कि फिल्म में कैमरा हर समय जीनत अमान के शरीर पर फोकस करता रहा।
जीनत अमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने 'रूपा' का किरदार निभाया तो राज कपूर भी उनकी एक्टिंग देखकर हैरान रह गए थे। उन्होंने जीनत की तारीफ की थी और फिल्म साइन करते समय उन्हें एक सोने का सिक्का भी दिया था।


Click it and Unblock the Notifications















