'उन्हें अपनी बात कहने का...' जन्म तिथि पर जीनत अमान ने किया परवीन बॉबी को याद, लिखी कई बातें

Zeenat Aman on Parveen Babi: गुजरे समय की मशहूर अदाकारा जीनत अमान पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं। अक्सर वो अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। परवीन बॉबी के बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर जीनत अमान ने उन्हें याद किया है और उनके बारे में लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। जीनत अमान का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
जीनत अमान का यह नोट काफी इमोशनल है। उन्होंने परवीन बॉबी को एक बेहतरीन एक्ट्रेस बुलाया है। उन्होंने अपने पोस्ट की शुरुआत में लिखा है- 'मैं आज परवीन को उनके जन्मदिन के मौके पर याद करना और उन्हें सम्मान देना चाहती हूं। परवीन खूबसूरत, ग्लैमरस और टैलेंटेड थीं। 70 के दशक में हम अपने बालों को इसी तरह से रखते थे और पश्चिमी फैशन को एन्जॉय करते थे। हालांकि, हम दोनों में से किसी ने भी इसे देखा नहीं था हमें बताया गया कि हम दोनों में एक अलौकिक समानता है। यह अवश्य ही सच होगा, क्योंकि हाल ही में पिछले साल दुबई में मुझसे 'परवीन मैम' कहा गया था।'
जीनत अमान ने आगे लिखा है- स्वाभाविक रूप से उस समय मीडिया ने हमारे बीच प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंद्विता के कई किस्से लिख, लेकिन असल में हम एक-दूसरे के प्रति हमेशा अच्छा व्यवहार रखते थे। सबसे अच्छे दोस्त नहीं, बल्कि समकालीन, सहकर्मी और शुभचिंतक थे। हमने अशांति और महान में साथ काम किया।'

रोमांटिक रिश्ते पर ध्यान दिया गया
जीनत अमान ने आगे लिखा है- मानसिक स्वास्थ्य बीमारी के साथ परवीन का संघर्ष ऐसे समय में हुआ था, जब इन मामलों पर देश असंवेदनशील और अज्ञानी था। उनकी मृत्यु के बाद मैं अक्सर सोचती थी कि उन्हें कैसे याद किया जाता है। उनके रोमांटिक रिश्ते पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, लेकिन परवीन इससे कहीं अधिक थीं कि उन्होंने किसे डेट किया या अस्वस्थ होने पर क्या कहा।'

उन्हें बात कहने का मौका नहीं मिला
अभिनेत्री ने अपनी बात खत्म करते हुए अंत में लिखा है- 'मुझे लगता है कि वास्तव में उन्हें अपनी बात कहने का मौका नहीं मिला। वो बहुत बुद्धिमान, मेहनती और रचनात्मक थीं। परवीन कई मायनों में उल्लेखनीय थीं और मुझे उम्मीद है कि बहुत शानदार व्यक्तित्व के लिए भी याद की जाएंगी।'

कई सेलेब्स ने किया रिएक्ट
जीनत अमान के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। जाह्नवी कपूर से लेकर सोफी चौधरी समेत कई सेलेब्स ने उनकी पोस्ट पर रिएक्ट किया है। बता दें कि, परवीन बॉबी सिजोफ्रेनिया से पीड़ित थीं। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इसी वजह से परवीन बॉबी की मौत भी हो गई थी। जब उनकी मौत हुई थी तब वो घर में अकेली ही रह रही थीं।

आखिरी दिनों में अकेली थीं परवीन
उनकी मृत्यु के तीनों दिनों के बाद तक किसी को पता नहीं चला कि परवीन बॉबी इस दुनिया में नहीं रहीं। उनकी मृत्यु का पता तब चला जब अखबार वाले ने बताया कि उन्होंने तीन से न्यूजपेपर नहीं लिया है और गेट भी बंद नहीं है। जब फ्लैट का गेट खोला गया तो परवीन बॉबी के मृत शरीर को पाया गया।


Click it and Unblock the Notifications











